क्रिप्टो करेंसी क्या है?
रूपया भारत की करेंसी है और ऐसे ही हर देश की कोई ना कोई करेंसी होती है, जैसे अमेरिका की डॉलर। इन करेंसीज यानि मुद्राओं को हम छू सकते हैं और जरूरत के अनुसार इनका इस्तेमाल भी कर सकते हैं लेकिन क्या आप ऐसी करेंसी के बारे में जानते हैं जिसे आप छू नहीं सकते लेकिन उसका इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसी करेंसी ही क्रिप्टो करेंसी (Crypto Currency) कहलाती है जिसका आजकल चलन बहुत बढ़ गया है।
पहली क्रिप्टो करेंसी 2009 में शुरु की गयी थी जो ‘बिटकॉइन’ थी और आज लगभग 1000 क्रिप्टो करेन्सीज मार्केट में उपलब्ध हैं। बिटकॉइन के अलावा कुछ फेमस क्रिप्टो करेंसीज रेड कॉइन, सिया कॉइन, एसवाईएस कॉइन, वॉइस कॉइन और मोनेरो है।
अब जानते हैं क्रिप्टो करेंसी के नुकसान-
कई देशों में क्रिप्टो करेंसी को कानूनी मान्यता नहीं मिली है और कई देशों में इसे ग्रे जोन में रखा गया है यानी ऐसे देशों में ना तो क्रिप्टो करेंसी को बैन किया गया है और ना ही मान्यता दी गयी है। ऐसे में किसी व्यक्ति के लिए क्रिप्टो करेंसी खरीदना और उसका इस्तेमाल करना कितना फायदेमंद या नुकसानदेह हो सकता है, ये उस व्यक्ति के देश पर निर्भर करता है
Comments
Post a Comment